,

देंदुआ मोड़ पर ट्रक की चपेट में आए बुजुर्ग, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

JP Bharat Shareआसनसोल: चित्तरंजन-आसनसोल मार्ग के देंदुआ मोड़ पर शनिवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डाबर मोड़ की ओर से आ रहा मालवाहक ट्रक कल्याणेश्वरी की ओर मुड़ रहा था, इसी दौरान सड़क पार कर रहे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ…

JP Bharat Share

आसनसोल: चित्तरंजन-आसनसोल मार्ग के देंदुआ मोड़ पर शनिवार को एक सड़क हादसे में 70 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डाबर मोड़ की ओर से आ रहा मालवाहक ट्रक कल्याणेश्वरी की ओर मुड़ रहा था, इसी दौरान सड़क पार कर रहे बुजुर्ग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में बुजुर्ग के कमर से लेकर दाहिने पैर तक गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई। इसके बाद लोगों ने ईसीएल की एक गाड़ी की मदद से घायल को आसनसोल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को रोककर सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया और करीब एक घंटे तक मार्ग बाधित रहा। सूचना मिलने पर सालनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस की ओर से आवश्यक कार्रवाई और घायल के इलाज में मदद का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि देंदुआ मोड़ पर अक्सर भारी वाहन खड़े रहने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। ग्रामीणों के अनुसार, करीब तीन महीने पहले यहां नो-एंट्री व्यवस्था हटाए जाने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही बढ़ी है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से घायल बुजुर्ग के बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने तथा देंदुआ मोड़ पर यातायात नियंत्रण की स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports