,

धनबाद के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, 200 करोड़ की योजनाओं पर लगी मुहर

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के विकास को गति देने के लिए धनबाद नगर निगम की पांचवीं बोर्ड बैठक में करीब 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। शनिवार को बाबूडीह स्थित नगर निगम विवाह भवन में हुई बैठक में पेयजल, सड़क, नाली, जलनिकासी और स्वच्छता सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के विकास को गति देने के लिए धनबाद नगर निगम की पांचवीं बोर्ड बैठक में करीब 200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं को मंजूरी दी गई। शनिवार को बाबूडीह स्थित नगर निगम विवाह भवन में हुई बैठक में पेयजल, सड़क, नाली, जलनिकासी और स्वच्छता सहित विभिन्न बुनियादी सुविधाओं से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई। सभी वार्ड पार्षदों की सहमति से योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में महापौर संजीव सिंह ने कहा कि धनबाद का समग्र विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का प्रयास किया जाएगा।

महापौर ने कहा कि बढ़ती आबादी और शहर के विस्तार को देखते हुए पेयजल, जर्जर सड़कों, जलनिकासी, नाली और स्वच्छता जैसी समस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

बैठक में वार्ड पार्षदों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित मुद्दे रखे। अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन और आवश्यक कार्यवाही को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।

महापौर ने कहा कि सभी पार्षदों की सहमति से योजनाओं को मंजूरी मिलना धनबाद के विकास के लिए सामूहिक प्रयास और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

बैठक में डिप्टी मेयर अरुण चौहान, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, सभी वार्ड पार्षद, स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports