,

धनबाद के श्रमिक चौक पर बस-टेंपो की जोरदार टक्कर, कई यात्री घायल

JP Bharat Shareधनबाद: शहर के श्रमिक चौक के पास सोमवार को बस और टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों…

JP Bharat Share

धनबाद: शहर के श्रमिक चौक के पास सोमवार को बस और टेंपो के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कई यात्री घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं, अन्य यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।

हादसे के बाद कुछ समय तक श्रमिक चौक के आसपास यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई।

फिलहाल दुर्घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports