धनबाद: धनबाद गॉट टैलेंट की ओर से आयोजित डांस प्रतियोगिता में अमन डांस एकेडमी के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में सौम्या ने पांचवां स्थान हासिल किया, जबकि जूनियर वर्ग में यशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर एकेडमी का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अमन डांस एकेडमी के कई बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के प्रदर्शन की मौजूद लोगों ने सराहना की।
इस मौके पर अमन गुप्ता ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जिन प्रतिभागियों को इस बार सफलता नहीं मिल पाई, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। सभी बच्चों ने पूरी मेहनत के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि लगातार अभ्यास और लगन के साथ हर बच्चा अपने लक्ष्य को हासिल कर सकता है।
उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि कई बार मेहनत के बावजूद उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिलता, जबकि कभी-कभी बिना उम्मीद के भी बड़ी सफलता हासिल हो जाती है। इसलिए बच्चों को परिणाम की चिंता किए बिना लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना चाहिए।
अमन डांस क्लासेस के डायरेक्टर अमन गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “Keep Working Hard, God Bless You.”
सौम्या और यशिका शर्मा की उपलब्धि से अमन डांस एकेडमी में खुशी का माहौल है। एकेडमी के सदस्यों और परिजनों ने दोनों प्रतिभावान बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
















