,

Dhanbad:पहला कदम में DLSA का विशेष शिविर, दिव्यांग बच्चों और अभिभावकों को मिला अधिकारों व सरकारी योजनाओं का मार्गदर्शन

JP Bharat Shareधनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल ‘पहला कदम’ में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), धनबाद की ओर से मोबाइल लीगल सर्विस कैंप एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विशेष बच्चों, उनके अभिभावकों और जरूरतमंद परिवारों को कानूनी अधिकारों के साथ-साथ सरकारी…

JP Bharat Share

धनबाद: नारायणी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित विशेष दिव्यांग स्कूल ‘पहला कदम’ में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), धनबाद की ओर से मोबाइल लीगल सर्विस कैंप एवं लाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य विशेष बच्चों, उनके अभिभावकों और जरूरतमंद परिवारों को कानूनी अधिकारों के साथ-साथ सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना था।
कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन, राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर भी उपस्थित लोगों को मार्गदर्शन दिया गया।
DLSA की टीम ने विशेष बच्चों के कानूनी अधिकारों, उन्हें मिलने वाली सुविधाओं और उनके संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर जागरूक किया। इस दौरान अभिभावकों ने अपनी समस्याएं और जरूरतें भी साझा कीं, जिनके समाधान के लिए अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने उचित जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में DLSA की ओर से मयंक टी. टोपनो, सुमन पाठक (असिस्टेंट LADCS) और सौरभ सरकार समेत अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। पहला कदम के सुपरवाइजर कौशल अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
इस अवसर पर पहला कदम की सचिव अनीता अग्रवाल ने कहा कि विशेष बच्चों और उनके परिवारों तक कानूनी सहायता तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना बेहद जरूरी है। ऐसे शिविर अभिभावकों को अपने अधिकार समझने और बच्चों के लिए उपलब्ध सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करते हैं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विशेष बच्चों और जरूरतमंद परिवारों को कानूनी सहायता, उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सहयोग करना रहा। शिविर से बच्चों के अभिभावकों और अन्य लाभार्थियों को काफी लाभ मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports