धनबाद: बिरसा मुंडा मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, मेमको में धनबाद गतका संघ के तत्वावधान में धनबाद जिला गतका चैंपियनशिप 2026-27 का शानदार आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 11 स्कूलों और 5 क्लबों के कुल 233 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
लड़कों के वर्ग में राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 55 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, लड़कियों के वर्ग में प्रीमिया ऋषिकेश मेमोरियल पब्लिक स्कूल, टुंडी की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 42 अंकों के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
धनबाद जिला बेस्ट फाइटर का पुरस्कार राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के बिष्णु कुमार सिंह को दिया गया। वहीं बालक और बालिका दोनों वर्गों में धनबाद पब्लिक स्कूल, हीरक ब्रांच उपविजेता रहा।
दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का उद्घाटन गतका एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष केशव हारोदिया, सचिव श्रीमती विद्या और धनबाद गतका संघ के अध्यक्ष बसंत हेलीवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर पर्यटन विभाग प्रमुख संदीप कुमार और तीरंदाजी कोच नमिता टुडू विशेष रूप से मौजूद रहे।
विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने जीते प्रथम स्थान
जिला गतका चैंपियनशिप के सिंगल सोटी, फरी सोटी और डेमो इवेंट के बालिका वर्ग में साधना कुमारी, कोमल कुमारी, सर्वी प्रिया, शानवी, अवनी, राजलक्ष्मी, आशा, रिया कुमारी, आकांक्षा मुर्मू, साक्षी कुमारी, सोनम कुमारी, देवरानी, रिया गुप्ता, अनुष्का, मिठी पांडे, मन्नत निगार, अंशिका वर्मा और अर्पणा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में कुंज मल्लिक, अनुव कुमार, कृष्ण मोहंता, जुबेर आलम, आशीष, अविनाश, राजबीर, मुकुंद, रौनक साव, आयुष, बिष्णु कुमार सिंह, कृष्णा, वैभव सिन्हा, अनमोल झा, साध्य कुमार, सौरभ, मयंक, शुभम, प्रशांत हेंब्रम, आर्गो बनर्जी, आरव कुमार, कार्तिक, अनुपम, परमबीर, अर्पित और राज कुमार साहू ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
रेफरी और टेबल अधिकारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता में चीफ रेफरी पप्पू कुमार रहे। रेफरी की भूमिका आरती कुमारी, सोमनाथ चौहान, देव सरकार और आरती शर्मा ने निभाई। वहीं टेबल ऑफिसियल के रूप में रितेश सिंह, रितिक राम, सुदीप चक्रवर्ती, राहुल शर्मा, संजय रवानी और अभय कुमार ने योगदान दिया।
प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी 22 और 23 अगस्त को सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद में आयोजित होने वाली झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप के लिए किया गया है। ये चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में धनबाद जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
















