, ,

उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानारांगी में अंचल निरीक्षक ने रोपे पौधे, फिर ‘मास्टर साहब’ बनकर परखी पढ़ाई

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानारांगी में सोमवार को पौधरोपण सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों की इस पहल से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। कार्यक्रम…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय धानारांगी में सोमवार को पौधरोपण सह निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों की इस पहल से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने राजस्व उप निरीक्षक नवीन कुमार सिन्हा और विजय कुमार राम के साथ विद्यालय परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। पौधरोपण के माध्यम से अधिकारियों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर अंचल निरीक्षक चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिए केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

कक्षा में पहुंचकर बच्चों से किए सवाल-जवाब

पौधरोपण के बाद अंचल निरीक्षक ने विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने अलग-अलग कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे और उनकी शैक्षणिक समझ को परखा। उन्होंने ब्लैकबोर्ड पर बच्चों से प्रश्न पूछने के साथ-साथ उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को भी देखा।

विद्यार्थियों की तैयारी और सवालों के जवाब से संतुष्ट होकर अंचल निरीक्षक ने बच्चों की सराहना की और उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह देते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन के जरिए ही लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने बच्चों से कहा कि वे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहें। अधिकारियों के इस संवाद से विद्यार्थियों में भी काफी उत्साह देखने को मिला।

शिक्षा और पर्यावरण दोनों पर दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ स्वच्छ और हरा-भरा वातावरण भी जरूरी है। विद्यालय परिसर में पौधरोपण और शैक्षणिक गतिविधियों का निरीक्षण इसी दिशा में एक सकारात्मक पहल है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, कंप्यूटर ऑपरेटर राजेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने पौधरोपण और विद्यालय निरीक्षण की इस पहल की सराहना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports