, ,

रांची में धनबाद की समाजसेवी संस्था का बढ़ा मान, पिंकी गुप्ता-ज्योति सम्मानित

JP Bharat Shareधनबाद/रांची: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवा जत्था, रांची के तत्वावधान में चौथा शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 समाजसेवियों, रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान धनबाद की सामाजिक संस्था ‘पंख एक…

JP Bharat Share

धनबाद/रांची: गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवा जत्था, रांची के तत्वावधान में चौथा शहीद भगत सिंह सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में समाजसेवा और रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 50 समाजसेवियों, रक्तवीरों एवं रक्तवीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान धनबाद की सामाजिक संस्था ‘पंख एक नई दिशा’ की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता एवं ज्योति को उनके सामाजिक कार्यों के लिए प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने पर दोनों ने गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा एवं गुरुनानक सेवा जत्था, रांची के सदस्यों और पूरी आयोजन टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।

पिंकी गुप्ता और ज्योति ने कहा कि समाजसेवा एवं रक्तदान के क्षेत्र में लगातार काम करने वाले लोगों को सम्मानित करना सराहनीय पहल है। ऐसे सम्मान से समाज के अन्य लोगों को भी जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति आगे आने की प्रेरणा मिलती है।

उन्होंने समारोह के सफल आयोजन के लिए सूरज झंडई, डॉ. अजय छाबड़ा सहित पूरी टीम को बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्था सामाजिक सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए अपने प्रयास जारी रखेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports