,

Dhanbad:खुशियों की उड़ान संस्था ने आयोजित किया सावन मिलन समारोह, महिलाओं ने जमकर उठाया आनंद

JP Bharat Shareधनबाद: खुशियों की उड़ान संस्था की ओर से बुधवार को क्लार्क इन के प्रांगण में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत समेत विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम की…

JP Bharat Share

धनबाद: खुशियों की उड़ान संस्था की ओर से बुधवार को क्लार्क इन के प्रांगण में सावन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हरे रंग की साड़ियों और पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गीत-संगीत समेत विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी जया सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पावन महीने में महिलाएं भगवान की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अपने सौभाग्य की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने के साथ अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर प्रदान करते हैं।

समारोह के दौरान महिलाओं ने गीत-संगीत और मनोरंजक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

मौके पर खुशियों की उड़ान संस्था की अध्यक्ष सरिता सिंह, सचिव निहारिका सिंह, कल्याणी, ममता सिंह, मंजू पांडे, अर्चना सिंह, इंदू सिंह, विभा प्रसाद, सपना कुमारी ओझा, अंजू कुमारी, अंजली और मीनू देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

इसके अलावा सविता सिंह, सीमा ली, वंदना, गुड़िया, खुशबू सिंह, प्रीति, जूही गुप्ता, सोनम सिंह, शिप्रा, शैली श्रीवास्तव, अंशिका, रेनू, विभा, मंजू तिवारी, रिया सिंह, जयंती गिरी, नीलम सिंह, नेतू शाह, पिंकी माउरी, अनीता शर्मा, कुसुम, अनीता देवी, किरण प्रसाद, जूही, रुचि पांडे, खुशबू, डॉली मिश्रा, रूबी, पिंकी राजपूत, रीमा और बबीता सहित अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports