,

राजपूत विचार मंच की नई केंद्रीय कमेटी का गठन, महाराणा प्रताप भवन बनाने का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी के संगठन विस्तार एवं प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार को आठ लेन स्थित एसडी इंटरनेशनल होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसमें समाज…

JP Bharat Share

धनबाद: राजपूत विचार मंच केंद्रीय कमेटी के संगठन विस्तार एवं प्रेस वार्ता का आयोजन बुधवार को आठ लेन स्थित एसडी इंटरनेशनल होटल में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत मंच के पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इसमें समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने पुरानी कमेटी को भंग कर धनबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद नई केंद्रीय कमेटी के गठन की जानकारी दी। साथ ही समाज के गणमान्य लोगों को शामिल करते हुए संरक्षक मंडली का भी गठन किया गया। यह मंडली नवगठित कमेटी के कार्यों की निगरानी करने के साथ आवश्यक दिशा-निर्देश देगी।

महाराणा प्रताप भवन बनाने का संकल्प

बैठक में उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से महाराणा प्रताप भवन के निर्माण का संकल्प लिया। मंच की ओर से इसे समाज को एकजुट करने और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों एवं अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। नवगठित कमेटी की घोषणा का उपस्थित लोगों ने स्वागत करते हुए पदाधिकारियों को बधाई दी।

नई केंद्रीय कमेटी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

सर्वसम्मति से अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह बनाए गए।

उपाध्यक्ष: शशि भूषण सिंह, रमेश सिंह, उमेश सिंह, सुदेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, मुकेश सिंह, अनूप सिंह उर्फ डेविड सिंह, बमभोली सिंह, संजीत सिंह एवं अरुण कुमार सिंह।

महामंत्री: एसके सिंह एवं डॉ. निलेश।

सचिव: मुन्ना सिंह, प्रशांत सिंह, लल्लू सिंह, राजकुमार सिंह, पिंकू सिंह, राजेश सिंह, सुशील सिंह, अजय सिंह, संतोष सिंह राणा, मनीष सिंह, आशीष सिंह एवं अंगद सिंह।

  • कोषाध्यक्ष: महिप सिंह एवं मनोज सिंह।
  • मीडिया प्रभारी: संजय निकुंभ एवं राजीव सिंह।
  • संगठन सचिव: संजय सिंह एवं मनोज सिंह।

कार्यालय सचिव: डॉ. एके सिंह, डॉ. उमाशंकर सिंह, अधिवक्ता बृजेंद्र प्रसाद सिंह, अरुण कुमार सिंह, सिद्धार्थ गौतम, कुंभनाथ सिंह, संटू सिंह, गणेश सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजय कुमार सिंह, मंजीत कुमार, धीरज कुमार सिंह, गोपाल सिंह, डॉ. बीके सिंह एवं एसके सिंह।

मंच के सदस्यों ने कहा कि नई कमेटी के गठन से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा सामाजिक गतिविधियों को गति देने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports