, ,

बलियापुर थाना का SSP प्रभात कुमार ने किया वार्षिक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश

JP Bharat Shareबलियापुर: वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने बुधवार को बलियापुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत एवं अलग-अलग शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान SSP ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, मामलों की वैज्ञानिक तरीके…

JP Bharat Share

बलियापुर: वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रभात कुमार ने बुधवार को बलियापुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर के विभिन्न अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार, हाजत एवं अलग-अलग शाखाओं का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान SSP ने लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने, मामलों की वैज्ञानिक तरीके से जांच करने तथा वारंट और कुर्की की कार्रवाई को प्रभावी ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष रूप से कार्रवाई तेज करने को कहा।

गश्ती और वाहन जांच को प्रभावी बनाने पर जोर

SSP प्रभात कुमार ने थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती को और प्रभावी बनाने तथा वाहन जांच अभियान को व्यवस्थित तरीके से चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रिय मौजूदगी जरूरी है।

उन्होंने आम लोगों की शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण करने पर भी जोर दिया। महिला, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर देखने का निर्देश पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दिया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, जवाबदेही और बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम लोगों के बीच पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports