, ,

धनबाद NH-32 पर लिलोरी स्थान के पास हादसा, साइकिल सवार की मौत; 50 मीटर संकरी सड़क बनी सवाल

JP Bharat Shareधनबाद/कतरास: कतरास स्थित NH-32 पर लिलोरी स्थान फाटक के पास बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार आनंद महतो की मौत हो गई। आनंद महतो कांको-ढांगी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और वह साइकिल से अखबार एवं दूध बेचने का काम करते थे। जानकारी के अनुसार, हादसा एक स्कॉर्पियो की…

JP Bharat Share

धनबाद/कतरास: कतरास स्थित NH-32 पर लिलोरी स्थान फाटक के पास बुधवार देर शाम सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार आनंद महतो की मौत हो गई। आनंद महतो कांको-ढांगी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं और वह साइकिल से अखबार एवं दूध बेचने का काम करते थे।

जानकारी के अनुसार, हादसा एक स्कॉर्पियो की टक्कर से हुआ। दुर्घटना के बाद स्कॉर्पियो राजगंज की ओर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क किनारे लगे CCTV कैमरे में वाहन का नंबर कैद होने की बात सामने आई है। घटना के बाद पुलिस CCTV फुटेज और अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान करने में जुटी है।

NH-32 के संकरे हिस्से पर उठे सवाल

हादसे के बाद एक बार फिर NH-32 के लिलोरी स्थान के पास सड़क की स्थिति को लेकर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि चार लेन की सड़क होने के बावजूद लिलोरी स्थान के पास करीब 50 मीटर का हिस्सा अचानक संकरा हो जाता है। इससे वाहनों की आवाजाही के साथ साइकिल और पैदल चलने वाले लोगों के लिए भी खतरा बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर पहले भी कई सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि लगातार हादसों के बावजूद सड़क के इस खतरनाक हिस्से और क्रॉसिंग की समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

ROB और फ्लाईओवर निर्माण में देरी पर भी सवाल

लिलोरी स्थान के पास ROB और फ्लाईओवर निर्माण में हो रही देरी को लेकर भी स्थानीय लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि सड़क के संकरे हिस्से और खतरनाक क्रॉसिंग का स्थायी समाधान जल्द नहीं किया गया, तो भविष्य में भी गंभीर हादसों का खतरा बना रहेगा।

अब स्थानीय लोगों की मांग है कि संबंधित विभाग मौके का निरीक्षण कर सड़क की स्थिति में सुधार करे और हादसों को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय जल्द लागू किए जाएं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports