,

धनबाद में ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ कंपोजिट सिलेंडर का शुभारंभ, उपभोक्ताओं को मिलेगी आधुनिक सुविधा

JP Bharat Shareधनबाद: कोयलांचल के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भारतगैस का नया ‘लाइट ज़िप’ कंपोजिट सिलेंडर धनबाद में लॉन्च किया गया। मेमको मोड़ स्थित कुमार भारत गैस एजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में नए सिलेंडर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही धनबाद के उपभोक्ताओं के लिए इस आधुनिक सिलेंडर का कनेक्शन उपलब्ध होने की…

JP Bharat Share

धनबाद: कोयलांचल के एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए भारतगैस का नया ‘लाइट ज़िप’ कंपोजिट सिलेंडर धनबाद में लॉन्च किया गया। मेमको मोड़ स्थित कुमार भारत गैस एजेंसी में आयोजित कार्यक्रम में नए सिलेंडर का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही धनबाद के उपभोक्ताओं के लिए इस आधुनिक सिलेंडर का कनेक्शन उपलब्ध होने की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर साकिब जमाल हाशमी, टेरिटरी मैनेजर शिव कुमार गर्ग, गणपति गैस एजेंसी के संचालक वासुदेव कुमार तथा कुमार भारत गैस के संचालक समेत अन्य अतिथि मौजूद रहे। सभी ने संयुक्त रूप से पर्दा हटाकर कंपोजिट सिलेंडर का लोकार्पण किया।

पारंपरिक सिलेंडर से 50 फीसदी हल्का होने का दावा

उद्घाटन के दौरान बीपीसीएल के सेल्स मैनेजर साकिब जमाल हाशमी ने कंपोजिट सिलेंडर की विशेषताओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिलेंडर पारदर्शी होने के कारण उपभोक्ता इसमें गैस का स्तर आसानी से देख सकते हैं। उनके अनुसार, यह पारंपरिक सिलेंडर की तुलना में करीब 50 प्रतिशत हल्का है, जिससे इसे उठाना और एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना आसान होगा।

उन्होंने बताया कि कंपोजिट सिलेंडर जंग-रोधी है। कंपनी की ओर से इसकी सुरक्षा और मजबूती को लेकर भी जानकारी दी गई। नए सिलेंडर को घरेलू रसोई के लिए आधुनिक और सुविधाजनक विकल्प के तौर पर पेश किया गया है।

छात्रों के लिए भी उपयोगी बताया

पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि भारतगैस की ओर से उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह नई पहल की गई है। उन्होंने कहा कि हल्का और सुविधाजनक होने के कारण यह सिलेंडर आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ धनबाद में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है।

जागरूकता रथ को दिखाई गई हरी झंडी

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीपीसीएल के अधिकारियों के अनुसार, यह रथ धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में घूमकर लोगों को कंपोजिट सिलेंडर की विशेषताओं और उपलब्धता की जानकारी देगा।

उद्घाटन समारोह में लुबी सर्कुलर रोड निवासी गोविंद पाठक ने सबसे पहले नया कनेक्शन लेकर धनबाद के प्रथम उपभोक्ता बनने का गौरव हासिल किया। इस अवसर पर अतिथियों और गैस एजेंसी संचालकों ने उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में कुमार राजीव, अंशुमान सिंह, सतीश जुनेजा, वासुदेव कुमार, आनंद डालमिया और राखी पांडे समेत जिले के प्रमुख एलपीजी वितरक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports