,

धनबाद में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को धनबाद में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा अभियान के तहत संघ विचार परिवार की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा की शुरुआत बिरसा मुंडा…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को धनबाद में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में चल रहे तीन दिवसीय तिरंगा यात्रा अभियान के तहत संघ विचार परिवार की ओर से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से हुई। यात्रा मेमको मोड़ होते हुए वापस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा में बिरसा मुंडा व्यवसाय शाखा के स्वयंसेवकों के अलावा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में मॉर्निंग वॉक करने वाले बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी शामिल हुए।

भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंजा शहर

यात्रा में शामिल लोगों के हाथों में तिरंगा लहराता नजर आया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

आयोजकों ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने के साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश के प्रति प्रेम, सम्मान और समर्पण का संदेश दिया गया।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में विकास केंद्र, विनोद गुप्ता, शैलेश सिंह, हरिंदर तिवारी, जयप्रकाश गुप्ता, टीपी सिंह, संतोष अग्रवाल, अजय आचार्य, रमेश जी, श्रीकांत, डॉ. अरविंद सिंह, शक्तिनाथ झा, शंकर यादव, निरंजन शर्मा, ललन तूरी, प्रवीण वर्मा और विश्वजीत सिन्हा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस तिरंगा यात्रा ने धनबाद में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना दिया। हाथों में तिरंगा लेकर शामिल लोगों ने देश की एकता, अखंडता और गौरव के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports