,

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘पंख एक नई दिशा’ ने लगाया रक्तदान शिविर

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से शुक्रवार को एसजेएएस हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से शुक्रवार को एसजेएएस हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, समाजसेवी कुंभ नाथ सिंह की पत्नी जया सिंह, सांसद प्रतिनिधि मिल्टन सार्थ पार्थी एवं दिलीप सिंह सहित संस्था के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

25 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

शिविर में रक्तदाताओं और संस्था के सदस्यों के सहयोग से एसजेएएस हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट की टीम ने कुल 25 यूनिट रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं के इस योगदान को जरूरतमंद मरीजों के लिए महत्वपूर्ण बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया, जबकि रक्तदाताओं को उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल प्रदान किए गए।

‘रक्तदान से मिल सकता है किसी को जीवन’

जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि ‘पंख एक नई दिशा’ की ओर से रक्तदान को लेकर चलाया जा रहा जागरूकता अभियान और सामाजिक सेवा का प्रयास सराहनीय है। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवन बचाने वाला कदम साबित हो सकता है। उन्होंने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।

संस्था की अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने कहा कि संगठन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि संस्था वर्षभर रक्तदान शिविरों के अलावा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय रहती है।

उन्होंने कहा कि मानव रक्त का कृत्रिम रूप से निर्माण संभव नहीं है, इसलिए रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों की मदद करना समाज के प्रति महत्वपूर्ण मानवीय जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में सुधा गुप्ता, सुषमा प्रसाद, नम्रता गुप्ता, गायत्री गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता, कल्पना रंजन, रंजना सिंह, सुशीला ओझा, सोनिया शेट्टी, बबीता बरनवाल, ज्योति साव, ललिता सिंह समेत संस्था की पूरी टीम और एसजेएएस हॉस्पिटल के ब्लड यूनिट की टीम मौजूद रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports