,

Dhanbad:दामोदरपुर पंचायत सचिवालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, बच्चों ने लगाए भारत माता के जयकारे

JP Bharat Shareधनबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दामोदरपुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य ध्वजारोहण समारोह से हुई। पंचायत की मुखिया कमली हांसदा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर…

JP Bharat Share

धनबाद। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को दामोदरपुर पंचायत सचिवालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य ध्वजारोहण समारोह से हुई।

पंचायत की मुखिया कमली हांसदा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इसके बाद उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी। पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

समारोह में पंचायत सचिव चंदा कुमारी, उप मुखिया राजेश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हांसदा, वार्ड सदस्य, राजेश रवानी और दयाल समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी समारोह में भाग लिया। बच्चों ने भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया।

इस अवसर पर उप मुखिया राजेश कुमार एवं मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हांसदा ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए वीर शहीदों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके त्याग और बलिदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के अंत में स्कूली बच्चों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान पंचायत सचिवालय परिसर में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का माहौल बना रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports