सिंदरी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिंदरी स्थित बिरसा समिति परिसर में शनिवार को देशभक्ति और उत्साह के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक चंद्रदेव महतो ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर उसे सलामी दी।
ध्वजारोहण के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक चंद्रदेव महतो ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने सभी लोगों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगा शान से लहराता रहा और पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
जय हिंद! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🇮🇳
















