,

Dhanbad:आपसी विवाद में युवक को गोली लगी, आरोपी फरार; पुलिस ने खोखा किया बरामद

JP Bharat Shareधनबाद: गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना में 27 वर्षीय पिंटू पासवान की जांघ में गोली लगी। घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है। जानकारी के अनुसार, पिंटू पासवान और भवानी सिंह के बीच…

JP Bharat Share

धनबाद: गोन्दूडीह ओपी क्षेत्र के धरिया जोबा बस्ती में शनिवार को आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से एक युवक घायल हो गया। घटना में 27 वर्षीय पिंटू पासवान की जांघ में गोली लगी। घायल को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, पिंटू पासवान और भवानी सिंह के बीच किसी पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि भवानी सिंह ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली पिंटू की जांघ में लगी।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही गोन्दूडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

ओपी प्रभारी लव कुमार के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस घटना के कारणों और फायरिंग में इस्तेमाल हथियार की भी जांच कर रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports