,

IIT (ISM) धनबाद में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराया गया, तिरंगा यात्रा ने बढ़ाया देशभक्ति का रंग

JP Bharat Shareधनबाद, 15 अगस्त: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने ओवल ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कुलसचिव प्रबोध पांडेय समेत फैकल्टी, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और संस्थान समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। अपने संबोधन में प्रो.…

JP Bharat Share

धनबाद, 15 अगस्त: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। संस्थान के निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा ने ओवल ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान कुलसचिव प्रबोध पांडेय समेत फैकल्टी, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी और संस्थान समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।

अपने संबोधन में प्रो. सुकुमार मिश्रा ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने अधिकारों के साथ देश के प्रति जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। उन्होंने ज्ञान, नवाचार, ईमानदारी, उत्कृष्टता और सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि आईआईटी (आईएसएम) धनबाद अपनी 100 साल की गौरवशाली यात्रा पूरी कर दूसरे शताब्दी में प्रवेश की तैयारी कर रहा है। संस्थान की QS World University Rankings 2027 में पहली बार एंट्री और 701–710 ग्लोबल बैंड में स्थान हासिल करना भी उपलब्धियों में शामिल रहा। माइनिंग एंड मिनरल्स इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में संस्थान की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया गया।

समारोह का प्रमुख आकर्षण थिंक इंडिया क्लब की तिरंगा यात्रा रही। ओवल ग्राउंड से शुरू हुई यात्रा मेन गेट तक पहुंची, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और एकता का संदेश दिया।

मेन गेट पर अभाय ड्रामेटिक्स क्लब ने ‘मुखौटा’ नामक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। नाटक के जरिए दिखावे वाली देशभक्ति और जिम्मेदारी व व्यवहार के जरिए देश के प्रति सच्चे समर्पण के बीच का अंतर समझाया गया।

इसके अलावा ब्लड डोनेशन कैंप, इंडिया क्विज, ड्रॉइंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। ब्लडलाइन्स चैप्टर के माध्यम से आयोजित रक्तदान अभियान में विद्यार्थियों, फैकल्टी और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान संस्थान की रिसर्च, इनोवेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़ी उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। सेंटेनरी सेलिब्रेशन के तहत दिसंबर में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेल कार्यक्रम आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में निदेशक ने संस्थान की 100 वर्षों की विरासत से प्रेरणा लेकर देश और समाज की जरूरतों को पूरा करने वाले नए ज्ञान और समाधान विकसित करने का आह्वान किया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports