,

JharkhandNews:बोकारो में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार चार युवकों की मौत

JP Bharat Shareबोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी गांव के पास बोकारो-पुरुलिया मार्ग (NH-32) पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। चारों युवक आमाडीह गांव…

JP Bharat Share

बोकारो: पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के सिधावनी गांव के पास बोकारो-पुरुलिया मार्ग (NH-32) पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार चार युवकों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे हुआ। चारों युवक आमाडीह गांव के रहने वाले थे और मनसा पूजा के बाद बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सिधावनी के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।

हादसे में चारों युवकों को गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी को सदर अस्पताल, बोकारो पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान 17 वर्षीय बुलेट प्रमाणिक, 15 वर्षीय आनंद महतो, 17 वर्षीय डाक्टर महतो और 18 वर्षीय धना महतो के रूप में हुई है।

घटना की खबर मिलते ही आमाडीह गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports