धनबाद: 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धनबाद फिजिकल सेंटर के युवाओं ने देशभक्ति और फिटनेस का अनोखा संदेश दिया। छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर करीब 15 किलोमीटर की दौड़ लगाई।
यह दौड़ पुराना बाजार से शुरू होकर हीरापुर, बरमसिया, बेलगड़िया और कुसुमटांड़ होते हुए आगे बढ़ी। इसके बाद युवा इसी मार्ग से वापस लौटे। पूरे रास्ते युवाओं के हाथों में तिरंगा लहराता रहा और देशभक्ति के नारों से माहौल जोश से भर गया।
दौड़ में शामिल युवाओं ने ‘फिट युवा, मजबूत भारत’ का संदेश दिया। सड़क से गुजर रहे लोगों ने भी युवाओं के उत्साह की सराहना की।
तिरंगा हाथों में था, कदमों में रफ्तार और दिल में देशभक्ति—धनबाद के इन युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस को फिटनेस और राष्ट्रप्रेम के साथ खास बना दिया।
















