बलियापुर: क्षेत्र के लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज जनरल स्टोर का भव्य उद्घाटन किया गया। प्रतिष्ठान का शुभारंभ भाजपा जिला कोषाध्यक्ष सह जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के चेयरमैन प्रदीप मंडल और भाजयुमो धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
इस अवसर पर प्रदीप मंडल ने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नए जनरल स्टोर के खुलने से बलियापुर क्षेत्र के लोगों को दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।
उद्घाटन समारोह में दिवाकर महतो, सलेन मंडल, पंकज त्रिपाठी और कमल दास समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया और प्रतिष्ठान के संचालकों ने सभी के प्रति आभार जताया।
















