,

धनबाद सिटी स्कूल में उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद सिटी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में संस्थान के निदेशक अब्दुल रशीद अंसारी और वार्ड संख्या 17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड टीम ने तिरंगे…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद सिटी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में संस्थान के निदेशक अब्दुल रशीद अंसारी और वार्ड संख्या 17 के पार्षद इम्तियाज अंसारी ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद परेड टीम ने तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य समेत कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर संस्थान के सचिव आमिर रशीद, प्रबंधक अब्दुल एवं कादिर समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विद्यालय के प्राचार्य राहुल त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के योगदान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने तथा जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports