,

गोधर मोड़ पर तड़के सड़क हादसा, अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी; तीन घायल

JP Bharat Shareधनबाद: गोधर मोड़ पर रविवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के समय कार में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते…

JP Bharat Share

धनबाद: गोधर मोड़ पर रविवार सुबह करीब 4 बजे एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ी। हादसे के समय कार में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। हादसे में तीनों के घायल होने की जानकारी है।

दुर्घटना की सही वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार या चालक को झपकी आने के कारण हुआ।

हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सामान्य कराया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports