,

धनबाद में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

JP Bharat Shareधनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, धनबाद शाखा की ओर से रेलवे ऑडिटोरियम के सामने और धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शाखा कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकमल खवास ने की, जबकि शाखा सचिव कॉमरेड रणधीर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, धनबाद शाखा की ओर से रेलवे ऑडिटोरियम के सामने और धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप स्थित शाखा कार्यालय में समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकमल खवास ने की, जबकि शाखा सचिव कॉमरेड रणधीर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उपस्थित रेलकर्मियों और सदस्यों ने राष्ट्रगान गाया। कार्यक्रम का संचालन चमारी राम ने किया।

समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों और अमर शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सौहार्द और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करना सभी की जिम्मेदारी है।

वक्ताओं ने रेल कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए सभी से ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की।

कार्यक्रम में वर्तमान रेल कर्मचारियों के साथ बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेलकर्मी और यूनियन के सदस्य भी शामिल हुए। सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने तथा देश के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।

समारोह का समापन आपसी भाईचारे, एकता और देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports