बिहार के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत की सूचना; कई घायल

JP Bharat Shareलखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जाने वाले रास्ते पर अचानक भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि…

JP Bharat Share

लखीसराय: सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर बिहार के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर जाने वाले रास्ते पर अचानक भगदड़ मचने से कई श्रद्धालु घायल हो गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत की पुष्टि हुई है।

बताया जा रहा है कि रात में अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर बिजली का एक पोल तार समेत गिर गया था। सुबह जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में कांवरिया और श्रद्धालु इसी रास्ते से मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गिरे हुए बिजली पोल में करंट होने की अफवाह फैल गई।

अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अचानक अफरा-तफरी मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। भीड़ के अचानक भागने से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई श्रद्धालु जमीन पर गिर पड़े और भीड़ में दब गए।

मौके पर मौजूद लोगों ने दबे हुए श्रद्धालुओं को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों से सदर अस्पताल, लखीसराय पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सावन की सोमवारी होने के कारण मंदिर में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और कांवरियों की भीड़ मौजूद थी। फिलहाल प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य जारी है और हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

नोट: मृतकों की संख्या और घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन की ओर से होने के बाद ही अंतिम आंकड़ा स्पष्ट होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports