,

धनबाद की जुड़वा बहनों का कमाल, उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी राजदीप और मनदीप

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के कुमारडूबी की 18 वर्षीय जुड़वा बहनों राजदीप कौर और मनदीप कौर ने किक बॉक्सिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों का चयन उज्बेकिस्तान में होने वाले एशियन कप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में दोनों 12 से 18 अक्टूबर तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। राजदीप और मनदीप के…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के कुमारडूबी की 18 वर्षीय जुड़वा बहनों राजदीप कौर और मनदीप कौर ने किक बॉक्सिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों का चयन उज्बेकिस्तान में होने वाले एशियन कप के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में दोनों 12 से 18 अक्टूबर तक भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

राजदीप और मनदीप के चयन की खबर से कुमारडूबी समेत पूरे धनबाद में खुशी का माहौल है। दोनों बहनों ने नियमित अभ्यास, कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर किक बॉक्सिंग में अपनी पहचान बनाई है।

एक ही परिवार की जुड़वा बहनों का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में एक साथ भारत का प्रतिनिधित्व करना खास उपलब्धि मानी जा रही है। दोनों खिलाड़ियों का लक्ष्य एशियन कप में शानदार प्रदर्शन कर देश के लिए पदक जीतना और धनबाद का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करना है।

दोनों बहनों की उपलब्धि पर उनके परिवार, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें आगामी मुकाबलों के लिए शुभकामनाएं दी हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports