,

देवघर में तीसरी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नंदन पहाड़ तक पहुंची कांवरियों की कतार

JP Bharat Shareदेवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कांवरियों और शिवभक्तों से पूरी बाबा नगरी भक्तिमय नजर आ रही है। रविवार देर रात करीब 1 बजे कांवरियों की कतार मंदिर परिसर से निकलकर लगभग…

JP Bharat Share

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 की तीसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे कांवरियों और शिवभक्तों से पूरी बाबा नगरी भक्तिमय नजर आ रही है।

रविवार देर रात करीब 1 बजे कांवरियों की कतार मंदिर परिसर से निकलकर लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर नंदन पहाड़ तक पहुंच गई। सोमवार सुबह मंदिर के पट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करना शुरू किया।

सोमवारी और नाग पंचमी का संयोग

इस बार 17 अगस्त को सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी का संयोग होने के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार को भगवान शिव की पूजा और नाग पंचमी पर नाग देवता की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है।

कांवरिया पथ से लेकर मंदिर परिसर तक गेरुआ वस्त्रों में श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। “बोल बम”, “हर-हर महादेव” और “जय बाबा बैद्यनाथ” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज रहा है।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। नंदन पहाड़ से मंदिर परिसर तक पुलिस बल, सुरक्षा कर्मियों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न स्थानों पर चिकित्सा टीमों की व्यवस्था भी की गई है। मंदिर में जलार्पण को व्यवस्थित रखने के लिए ‘अरघा’ प्रणाली के माध्यम से श्रद्धालुओं को बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जल अर्पण की सुविधा दी जा रही है।

बाबा नगरी में उमड़ी भीड़ के बीच प्रशासन के सामने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन बनाए रखना बड़ी चुनौती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports