धनबाद: सोमवार को धनबाद शहर के प्रमुख मार्ग पर भीषण ट्रैफिक जाम की स्थिति देखने को मिली। रांगाटांड़ चौक से बेकार बांध होते हुए पॉलिटेक्निक मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण वाहन काफी धीमी गति से चलते नजर आए और राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
जाम की स्थिति इतनी गंभीर रही कि कई स्थानों पर वाहन आमने-सामने आ गए, जिससे यातायात और अधिक प्रभावित हुआ। जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के इतने व्यस्त मार्ग पर जाम के दौरान यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मियों की मौजूदगी जरूरी है। लोगों ने यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित निगरानी की मांग की।
सोमवार की इस तस्वीर ने एक बार फिर धनबाद की ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं—आखिर शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम से निपटने की व्यवस्था कब मजबूत होगी?
















