,

धनबाद में बड़ा हादसा टला! डीनोबली स्कूल रोड पर अचानक गिरी दीवार, 5 दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त

JP Bharat Shareधनबाद: जय प्रकाश नगर स्थित डीनोबली स्कूल रोड पर अचानक एक निजी संपत्ति की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास स्कूली बच्चे या राहगीर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी के घायल…

JP Bharat Share

धनबाद: जय प्रकाश नगर स्थित डीनोबली स्कूल रोड पर अचानक एक निजी संपत्ति की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के मलबे की चपेट में आने से सड़क किनारे खड़े पांच दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

गनीमत रही कि घटना के वक्त आसपास स्कूली बच्चे या राहगीर मौजूद नहीं थे, जिससे किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह सड़क विद्यार्थियों और आम लोगों के लिए काफी व्यस्त मार्ग है। ऐसे में स्कूल खुलने या छुट्टी के समय दीवार गिरती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के बाद स्कूल प्रबंधन के हस्तक्षेप से मलबा हटाया गया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर आवागमन सामान्य कराया गया। स्थानीय लोगों ने ऐसी जर्जर संरचनाओं की समय रहते जांच और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports