,

धनबाद में देर रात पुलिस- अपराधियों के बीच मुठभेड़, दो घायल; अस्पताल पहुंचकर SSP ने की पूछताछ

JP Bharat Shareधनबाद: जिले में देर रात लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचे कथित अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही…

JP Bharat Share

धनबाद: जिले में देर रात लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने पहुंचे कथित अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की सूचना सामने आई है। पुलिस की कार्रवाई में दो आरोपी घायल हुए हैं। दोनों का इलाज SNMMCH अस्पताल में चल रहा है, जबकि एक अन्य संदिग्ध की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

घटना के बाद SSP प्रभात कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल आरोपियों से पूछताछ की। पुलिस पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, उनके संपर्कों और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर लेवी और रंगदारी की रकम वसूलने के लिए पहुंचे थे। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश कर रही है।

SSP प्रभात कुमार ने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून का पालन करते हुए सामान्य जीवन जीने की अपील की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports