झरिया: झरिया विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद के एक निजी अस्पताल में इलाजरत सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य और चल रहे उपचार की जानकारी ली।
रागिनी सिंह ने इंद्रजीत महतो के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि वे शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच वापस लौटें।
उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में परिवार और शुभचिंतकों की संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। विधायक ने ईश्वर से इंद्रजीत महतो के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
















