,

सड़क हादसे में घायलों की मदद को आगे आए मेयर संजीव सिंह, खुद अस्पताल पहुंचाया

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद पुलिस लाइन के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद के लिए तत्काल आगे आए। मेयर ने अपने वाहन को रुकवाया और सहयोगियों की मदद से घायल…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद पुलिस लाइन के समीप बुधवार शाम सड़क हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही धनबाद के मेयर संजीव सिंह मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद के लिए तत्काल आगे आए।

मेयर ने अपने वाहन को रुकवाया और सहयोगियों की मदद से घायल लोगों को उठाकर अपने वाहन से एसएनएमसीएच अस्पताल पहुंचाया। बिना समय गंवाए घायलों को अस्पताल ले जाकर उनके इलाज की व्यवस्था कराई गई।

अस्पताल पहुंचने के बाद मेयर ने चिकित्सकों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

घटना के दौरान मेयर की तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की। लोगों ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी है। सही समय पर मिलने वाली चिकित्सा सहायता कई बार घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports