,

होमगार्ड बहाली: कलियासोल और बाघमारा के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन संपन्न

JP Bharat Shareधनबाद: होमगार्ड बहाली के तहत चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को कलियासोल और बाघमारा प्रखंड के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया गया। इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र…

JP Bharat Share

धनबाद: होमगार्ड बहाली के तहत चयनित अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया जिला प्रशासन की ओर से जारी है। इसी क्रम में बुधवार को कलियासोल और बाघमारा प्रखंड के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराया गया।

इस दौरान अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन और बॉण्ड निष्पादन की प्रक्रिया पूरी की गई।

अलग-अलग तिथियों पर होगा सत्यापन

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों के मेडिकल और दस्तावेज सत्यापन के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। बुधवार को कलियासोल और बाघमारा के अभ्यर्थियों का सत्यापन पूरा किया गया।

वहीं, 20 अगस्त को निरसा और गोविंदपुर प्रखंड के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

मूल प्रमाण-पत्र के साथ उपस्थित होना जरूरी

उपायुक्त ने बताया कि सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन के समय प्रस्तुत किए गए सभी प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां तथा पीछे अपना नाम और रोल नंबर अंकित चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना होगा।

प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा कराने के लिए चार जांच टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा अभ्यर्थियों की चिकित्सीय जांच के लिए एक मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी।

फर्जी दस्तावेज मिलने पर होगी कार्रवाई

उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि अगर कोई अभ्यर्थी फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करता है या किसी तरह की धोखाधड़ी करने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 और भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने होमगार्ड बहाली की पूरी परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई है। इसी तरह मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी।

बिचौलियों से सावधान रहने की अपील

उपायुक्त आदित्य रंजन ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति पैसे लेकर काम कराने का प्रलोभन देता है, तो अभ्यर्थी इसकी जानकारी सीधे संबंधित अधिकारियों को दें।

साथ ही अभ्यर्थियों से किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने और केवल जिला प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की गई।

मेडिकल एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान होमगार्ड कमांडेंट सूर्यकांत कुमार, अंचल अधिकारी बाघमारा गिरजानंद किस्कु सहित जांच और मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports