,

कतरास के स्कूल में साइबर जागरूकता अभियान, छात्रों को बताए ठगी से बचने के तरीके

JP Bharat Shareकतरास/धनबाद: धनबाद पुलिस के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कतरास के जीएनएम +2 उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के जरूरी उपाय बताए। थाना प्रभारी ने कहा कि डिजिटल तकनीक…

JP Bharat Share

कतरास/धनबाद: धनबाद पुलिस के साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत कतरास के जीएनएम +2 उच्च विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाव के जरूरी उपाय बताए।

थाना प्रभारी ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने रोजमर्रा के काम आसान किए हैं, लेकिन इसके साथ साइबर अपराध का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। साइबर अपराधी लोगों की निजी जानकारी और तकनीकी जानकारी की कमी का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के करीब 30 अलग-अलग तरीकों के बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्रों को सलाह दी कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर बिना जांच किए भरोसा न करें और अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

छात्रों को साइबर अपराध के अलावा POCSO एक्ट और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 की मदद लेने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस अवर निरीक्षक मनोज कुमार, दुर्गेश कुमार और पवन तिर्की भी मौजूद रहे।

धनबाद पुलिस की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान विद्यार्थियों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के प्रति जागरूक करने और साइबर अपराध की घटनाओं को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports