,

धनबाद:साइबर ठगों पर धनबाद पुलिस का शिकंजा, 43 बैंकों को सतर्क रहने के निर्देश

JP Bharat Shareधनबाद: वित्तीय साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने बैंकिंग सिस्टम की निगरानी और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में सिंदरी अंचल के 43 सरकारी और निजी बैंकों के प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता…

JP Bharat Share

धनबाद: वित्तीय साइबर अपराध पर रोक लगाने के लिए धनबाद पुलिस ने बैंकिंग सिस्टम की निगरानी और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में समाहरणालय स्थित पुलिस सभागार में सिंदरी अंचल के 43 सरकारी और निजी बैंकों के प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों को साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले म्यूल बैंक खातों की पहचान करने और संदिग्ध वित्तीय गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए।

पुलिस ने कहा कि किसी बैंक खाते से असामान्य या बड़े वित्तीय लेनदेन की जानकारी मिलने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए। नए खोले गए बैंक खातों की नियमित निगरानी करने और जरूरत पड़ने पर उनका भौतिक सत्यापन कराने पर भी जोर दिया गया।

ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े खातों पर नजर

बैठक में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़े संदिग्ध बैंक खातों को लेकर भी बैंकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने ऐसे खातों में होने वाले संदिग्ध लेनदेन की जानकारी समय पर साझा करने की अपील की।

पुलिस-बैंक समन्वय पर जोर

ग्रामीण एसपी ने कहा कि वित्तीय साइबर अपराध को रोकने के लिए पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल बेहद जरूरी है। संदिग्ध लेनदेन की सूचना पुलिस तक जल्द पहुंचने पर कार्रवाई में तेजी लाई जा सकती है और ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोकने की संभावना बढ़ती है।

धनबाद पुलिस की इस पहल का उद्देश्य केवल साइबर ठगों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि साइबर अपराधियों द्वारा बैंकिंग सिस्टम के संभावित दुरुपयोग पर भी प्रभावी निगरानी रखना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports