,

बीबीएमकेयू में मानसून की तस्वीरों का दिखा खूबसूरत रंग, आयुष कुमार बने विजेता

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के पीजी जनसंचार विभाग की ओर से गुरुवार को फोटोग्राफी प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के भूतल पर आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम ‘मानसून’ रखी गई थी। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बारिश, हरियाली, प्रकृति, ग्रामीण…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के पीजी जनसंचार विभाग की ओर से गुरुवार को फोटोग्राफी प्रदर्शनी-सह-प्रतियोगिता 2026 का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के भूतल पर आयोजित इस प्रतियोगिता की थीम ‘मानसून’ रखी गई थी।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बारिश, हरियाली, प्रकृति, ग्रामीण जीवन, खेती-बाड़ी और आम जनजीवन से जुड़ी तस्वीरों के जरिए मानसून के अलग-अलग रंगों को कैमरे में कैद किया। प्रदर्शनी में लगी तस्वीरों ने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली।

प्रतियोगिता में वाणिज्य विभाग के आयुष कुमार ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं जनसंचार विभाग के अंकित कुमार दूसरे और अंग्रेजी विभाग के चंद्रशेखर मुर्मू तीसरे स्थान पर रहे। विजेताओं का चयन फोटो जर्नलिस्ट सुभोजीत घोषाल ने निर्णायक के रूप में किया।

प्रतियोगिता में शीर्ष दस प्रतिभागियों में विक्की बाउरी, सुमित सिन्हा, हेलिश पाण्डेय, शिवानी कुमारी, विनीता, प्रणव रवानी और आरती कुमारी समेत अन्य विद्यार्थी शामिल रहे। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

जनसंचार विभागाध्यक्ष डॉ. अमूल्य सुमन बेक ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की फोटोग्राफी प्रतिभा और रचनात्मक सोच को मंच प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज और प्रकृति को अलग नजरिए से देखने और उसे तस्वीरों के जरिए प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है।

वहीं डॉ. विकास चंद्र और शिक्षक हर्षित कच्छप ने भी आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के साथ विश्वविद्यालय की रचनात्मक पहचान को मजबूत करने में मदद करते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रणव, अजय, दीपिका, ममता, शिवानी, अनिमेष, कुमार आनंद, विश्वजीत, दीपक सहित अन्य विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports