,

धनसार में रेलवे कर्मचारी के बंद घर में बड़ी चोरी, 20 लाख के गहने और 50 हजार नकद गायब

JP Bharat Shareधनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना बरमसिया फुटबॉल मैदान के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार…

JP Bharat Share

धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी में चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना बरमसिया फुटबॉल मैदान के पास की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, रेलवे कर्मचारी सुधीर कुमार प्रसाद अपने परिवार के साथ सप्तमी पूजा के लिए बिहार के गोपालगंज गए हुए थे। घर की निगरानी के लिए एक महिला को जिम्मेदारी दी गई थी। सुबह जब वह घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे के ताले टूटे मिले। इसके बाद उसने तुरंत गृहस्वामी को घटना की जानकारी दी।

परिजनों के घर पहुंचने पर अंदर का सामान बिखरा मिला। अलमारी और अन्य स्थानों पर रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। परिजनों के अनुसार, चोरी गए गहनों की कीमत करीब 20 लाख रुपये है, जबकि घर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद भी चोर ले गए।

बताया गया कि चोरों ने मुख्य दरवाजे के तीन ताले समेत घर के अंदर लगे अन्य तालों को भी तोड़ा। चोरी हुए सामान में छोटे भाई की शादी के लिए खरीदे गए गहने, बर्तन और कपड़े भी शामिल बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना धनसार थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल चोरी की वारदात से इलाके में चिंता का माहौल है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports