,

सदर अस्पताल में RBSK के विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 107 बच्चों की हुई जांच

JP Bharat Shareधनबाद: सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 107 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया। शिविर के दौरान नेत्र विभाग में 89 बच्चों की जांच हुई।…

JP Bharat Share

धनबाद: सदर अस्पताल में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 107 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों ने बच्चों की जांच कर आवश्यक उपचार और परामर्श दिया।

शिविर के दौरान नेत्र विभाग में 89 बच्चों की जांच हुई। इनमें 48 बच्चों का रिफ्रैक्शन टेस्ट किया गया। जांच के बाद जरूरत के अनुसार 4 बच्चों को एसएनएमएमसीएच रेफर किया गया, जबकि 12 बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए रेफर किया गया।

वहीं ऑब्स्टेट्रिक्स एवं गायनेकोलॉजी विभाग में 13, डेंटल विभाग में 4 और स्किन विभाग में 1 बच्चे की जांच की गई। चिकित्सकों ने बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उपचार और जरूरी परामर्श दिया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय पर पहचान कर उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना रहा। जांच के दौरान जरूरतमंद बच्चों को आगे के उपचार के लिए संबंधित स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर भी किया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports