धनबाद: समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में आमजनों की विभिन्न समस्याओं और शिकायतों को सुना गया। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में जमीन अतिक्रमण, मुआवजा, आवास, सड़क अवरोध और दिव्यांग पुत्रियों के लिए सहायता समेत कई मामलों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशासन की ओर से संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों की जांच कर शीघ्र एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया। जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला।
जिला प्रशासन ने लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया।
















