रामगढ़ की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, तीन इंजीनियरों की मौत; एक मजदूर गंभीर

JP Bharat Shareरामगढ़: जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से…

JP Bharat Share

रामगढ़: जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र के हेहल स्थित मां छिन्नमस्तिका सीमेंट एंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के पावर प्लांट में शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में अचानक जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में तीन इंजीनियरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल मजदूर की पहचान हजारीबाग निवासी तरुण रजवार के रूप में हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रोड स्थित द हॉप हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान रांची निवासी शिफ्ट इंचार्ज संजीव कुमार केसरी, बोकारो निवासी विनीत महतो और गढ़वा निवासी अभिषेक पांडेय के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के समय पावर प्लांट में रात्रि पाली के दौरान उत्पादन का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ। धमाके के कुछ ही देर बाद प्लांट में आग की लपटें उठने लगीं। जोरदार आवाज सुनकर फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फैक्ट्री प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए रामगढ़ से कई दमकल वाहनों को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पावर प्लांट के सिस्टम में ओवरहीटिंग और तकनीकी खराबी के बाद टर्बाइन के ओवरस्पीड होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पूरे मामले की आधिकारिक जांच की जा रही है।

हादसे के बाद फैक्ट्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। यह जांच का विषय है कि प्लांट में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं और घटना के पीछे तकनीकी खराबी के अलावा किसी तरह की लापरवाही की भूमिका रही है या नहीं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह और जिम्मेदारी से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फैक्ट्री प्रबंधन और पुलिस की ओर से घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक का माहौल है, वहीं घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports