,

मुरहू में भीषण सड़क हादसा, ऑटो को बचाने के दौरान ट्रक से टकराई यात्री बस

JP Bharat Shareखूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मुरहू पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां चाईबासा से रांची जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस सुबह के समय चाईबासा…

JP Bharat Share

खूंटी: जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मुरहू पेट्रोल पंप के समीप हुआ, जहां चाईबासा से रांची जा रही यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यात्री बस सुबह के समय चाईबासा से रांची की ओर जा रही थी। मुरहू पेट्रोल पंप के पास पहुंचने के दौरान बस के सामने अचानक एक ऑटो आ गया। ऑटो को बचाने के प्रयास में बस चालक ने वाहन को सड़क के किनारे मोड़ दिया।

इसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। हादसे की जानकारी पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी ली और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

फिलहाल हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और बस में सवार यात्रियों से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसे की वजह सामने से आ रहे ऑटो को बचाने के दौरान बस का अनियंत्रित होना बताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports