धनबाद: कोऑपरेटिव कॉलोनी सीएमपीएफ में शनिवार को फुलझड़ी समिति की ओर से सावन महोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने हरे रंग के पारंपरिक परिधानों में सजकर सावन की खूबसूरती और उमंग को और खास बना दिया।
महोत्सव के दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा कई मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया, जिसका सभी ने जमकर आनंद उठाया।
सावन के गीत-संगीत और उत्सवी माहौल के बीच महिलाओं ने खूब मस्ती की और एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं। पूरे कार्यक्रम में हंसी-खुशी और आपसी मेल-जोल का माहौल देखने को मिला।
फुलझड़ी समिति की महिलाओं ने बताया कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को एक साथ जुड़ने और अपनी परंपराओं व त्योहारों को उत्साह के साथ मनाने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम में रूबी, रीना, गीता, ममता, मौसमी, पूनम समेत समिति की कई महिलाएं मौजूद रहीं।
















