धनबाद: मनईटांड़ बैंक कॉलोनी स्थित हरि मंदिर में श्रीश्री गणेश पूजा के आयोजन को लेकर पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता रवि सोनी ने की। इस दौरान पुरानी कमेटी को भंग कर नई पूजा समिति का गठन किया गया। साथ ही पिछले वर्ष के पूजा आयोजन का आय-व्यय भी सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया।
बैठक में इस वर्ष गणेश पूजा को भव्य और आकर्षक तरीके से आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पंडाल और प्रतिमा निर्माण, पूजा व्यवस्था, खर्च, महाप्रसाद वितरण और विसर्जन समेत विभिन्न तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई।
सर्वसम्मति से राकेश सिंह को पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजेश सिंह, अरुण चंद्र महतो, आरएन सिन्हा और रणजीत सिंह को दी गई।
वहीं सुनील सिंह, सप्पू महतो, रिंकू सोनी, विवेक गुप्ता और अजीत तिवारी को सचिव की जिम्मेदारी मिली। प्रदीप सिंह और राकेश महतो सह सचिव बनाए गए।
कोषाध्यक्ष के रूप में रवि सोनी और सनी प्रसाद को जिम्मेदारी सौंपी गई। पूजा व्यवस्था की जिम्मेदारी सोनू सिंह, विकेश भगत और दीपक प्रमाणिक संभालेंगे।
पंडाल निर्माण के लिए धनंजय कर्मकार, कौशिक राय चौधरी, टिंकू सोनी, शुभम साव और पीयूष गुप्ता को इंचार्ज बनाया गया। वहीं भोग व्यवस्था की जिम्मेदारी सनी सिंह, रिपोन शाहा, रितिक कुमार, मुकेश महतो और रितेश साव को दी गई।
भोग सहयोगी के रूप में अविनाश हाजरा, दिलीप सिन्हा, अतिल राय और रवि शर्मा को शामिल किया गया। राकेश कुमार महतो को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
नई कमेटी के गठन के साथ ही मनईटांड़ बैंक कॉलोनी में गणेश पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति का लक्ष्य इस वर्ष पूजा को श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ आयोजित करना है।
















