,

धनबाद के कर्तव्य राज ने गतका में जीता स्वर्ण, राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

JP Bharat Shareधनबाद। जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के छात्र कर्तव्य राज ने झारखंड राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 व्यक्तिगत प्रदर्शन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। कर्तव्य ने प्रतियोगिता में अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उनका…

JP Bharat Share

धनबाद। जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल, धनबाद के छात्र कर्तव्य राज ने झारखंड राज्य स्तरीय गतका चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 व्यक्तिगत प्रदर्शन वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया।

कर्तव्य ने प्रतियोगिता में अपने कौशल, अनुशासन और आत्मविश्वास का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की गतका प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है।

कर्तव्य की सफलता से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य इंद्रनाथ सिन्हा और निदेशक अमरेन्द्र कुमार सिंह ने छात्र को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। कर्तव्य अब राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की तैयारी में जुट गए हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports