रामगढ़। पुलिस ने अवैध गांजा की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रितेश कुमार और पुरुषोत्तम कुमार सिंह के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से करीब 22.2 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किए जाने की आशंका में दो चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांजा की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
















