,

क्रीड़ा भारती पदाधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो का जाना हाल

JP Bharat Shareधनबाद। क्रीड़ा भारती की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने एस जश सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश महतो, महानगर अध्यक्ष डॉ. राजशेखर सिंह, जिला सचिव मुकुल पांडेय, उपाध्यक्ष हेमंत समेत अन्य…

JP Bharat Share

धनबाद। क्रीड़ा भारती की जिला और महानगर इकाई के पदाधिकारियों ने एस जश सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पहुंचकर पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष सुरेश महतो, महानगर अध्यक्ष डॉ. राजशेखर सिंह, जिला सचिव मुकुल पांडेय, उपाध्यक्ष हेमंत समेत अन्य पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक के परिजनों और चिकित्सकों से मुलाकात की। उन्होंने उपचार और स्वास्थ्य की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।

क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि धनबाद में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अस्पताल आने वाले समय में धनबाद समेत पूरे झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports