,

नेमरा से JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच की सुधार यात्रा शुरू, ग्रामीणों ने किया विरोध

JP Bharat Shareरामगढ़। JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने सोमवार को नेमरा के लुकैयाटांड़ से ‘सुधार यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गई है। JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शुरू हुई यह…

JP Bharat Share

रामगढ़। JPSC-JSSC भर्ती व्यवस्था में सुधार और कथित अनियमितताओं के खिलाफ JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच ने सोमवार को नेमरा के लुकैयाटांड़ से ‘सुधार यात्रा’ की शुरुआत की। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के शामिल होने की बात कही गई है।

JLKM नेता देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में शुरू हुई यह यात्रा झारखंड के 24 जिलों तक ले जाने की योजना है। मंच के अनुसार, यात्रा के दौरान विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में जाकर युवाओं और आम लोगों को भर्ती एवं शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

देवेंद्र नाथ महतो ने सरकार पर अभ्यर्थियों की मांगों को लेकर गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अभ्यर्थियों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। मंच की ओर से सरकार से भर्ती प्रक्रिया में सुधार और अभ्यर्थियों की मांगों पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

ग्रामीणों ने जताया विरोध

जहां एक ओर अभ्यर्थियों ने सुधार यात्रा शुरू की, वहीं दूसरी ओर नेमरा क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों की ओर से यात्रा के विरोध में मोर्चाबंदी की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने इलाके में किसी भी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं करने की बात कही।

मंच की ओर से चेतावनी दी गई है कि यदि अभ्यर्थियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में 24 जिलों से अभ्यर्थियों को एकजुट कर मुख्यमंत्री आवास के घेराव का कार्यक्रम किया जा सकता है।

यात्रा में JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के रामावतार महतो, कमलेश कुमार, चंदन कुमार समेत कई अभ्यर्थी शामिल रहे। यात्रा के आगे बढ़ने के साथ अब प्रशासन और ग्रामीणों की प्रतिक्रिया पर भी नजर बनी हुई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports