,

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच की छात्रा ने 8 लोगों के खिलाफ थाने में दी शिकायत, छेड़खानी और मारपीट के आरोप

JP Bharat Shareरांची। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़ी छात्रा प्रतिमा कुमारी ने रांची के कोतवाली थाना में लिखित शिकायत देकर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में छात्रा ने छेड़खानी, मारपीट और धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं। शिकायत में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज़ मलिक, मुश्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू…

JP Bharat Share

रांची। JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच से जुड़ी छात्रा प्रतिमा कुमारी ने रांची के कोतवाली थाना में लिखित शिकायत देकर आठ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में छात्रा ने छेड़खानी, मारपीट और धमकी समेत कई आरोप लगाए हैं।

शिकायत में नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज़ मलिक, मुश्ताक आलम, आशुतोष वर्मा उर्फ सोनू वर्मा, अंकिता वर्मा, डॉ. हेमलाल कुमार मेहता और अश्विनी शर्मा को आरोपी बनाया गया है।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। छात्रा ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपों के आधार पर उचित कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत दर्ज कराने के दौरान छात्रा के साथ नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और रांची महानगर जिलाध्यक्ष वरुण साहू भी मौजूद रहे।

इस दौरान बाबूलाल मरांडी, अमर कुमार बाउरी और शिकायतकर्ता प्रतिमा कुमारी ने मामले को लेकर अपनी बातें रखीं। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports