,

गोविंदपुर थाने में शांति समिति की बैठक, मिलाद-उन-नबी सौहार्द से मनाने की अपील

JP Bharat Shareधनबाद/गोविंदपुर। आगामी मिलाद-उन-नबी के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने की। बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को…

JP Bharat Share

धनबाद/गोविंदपुर। आगामी मिलाद-उन-नबी के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को गोविंदपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने की।

बैठक में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने को लेकर चर्चा हुई। थाना प्रभारी ने लोगों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा नहीं करने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी।

साइबर ठगी से बचने की दी गई जानकारी

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने अनजान लिंक या व्हाट्सऐप मैसेज पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ OTP, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य निजी जानकारी साझा नहीं करने की सलाह दी।

उन्होंने लोगों से अनजान व्यक्तियों के झांसे में नहीं आने और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। सभी ने मिलाद-उन-नबी का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने का संकल्प लिया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports